Breaking News

वंजारे प्रदेश उपाध्यक्ष बने। भारतीय प्राईवेट मजदूर महासंघ का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न।

लोकेशन बैतूल

वंजारे प्रदेश उपाध्यक्ष बने।
भारतीय प्राईवेट मजदूर महासंघ का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न।


बैतूल। भारतीय प्राइवेट मजदूर महासंघ मध्य प्रदेश संबद्धता भारतीय मजदूर संघ का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन भोपाल में अखिल भारतीय महामंत्री रविंद्र हिंमटे, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष केपी सिंह, भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के महामंत्री मधुकर सामले एवं भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय महामंत्री ए रवि शंकर की उपस्थिति संपन्न हुआ। अधिवेशन में प्रांत स्तरीय नियुक्तियां की गई जिसमें भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ का प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश वंजारे को नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्ति पर भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष पंजाबराव गायकवाड़, विभाग प्रमुख राजेश मंसूरिया, जिला मंत्री विनय डोंगरे, प्रमेश राजपूत, चन्द्रभान पंडाग्रे, रूपलाल गोहे, मीरचंद साहू, प्रमोद सिंह, गुंता उइके, मनोहर मालवीय, प्रीतम सिंग मरकाम, कृष्णा चौधरी, अजय खातरकर, शैलेन्द्र बिहारिया, सुमित टिकारे, सुनील तरकसवार, राधेश्याम सोनी, आटो टैक्सी चालक परिचालक संघ बैतूल, अंकुरित आहार समिति सहित ईष्टमित्रों और परिजनों ने बधाई दी है।

जिला ब्यूरो बैतूल देवीनाथ लोखंडे की रिपोर्ट

About Live-Editor

Check Also

Azad hindustan e paper 16 may 23

आज़ाद हिंदुस्तान ई पेपर 16 मई 2023।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *