Breaking News

राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त करने के खिलाफ बडवाह में अंबेडकर प्रतिमा के सामने किया संकल्प सत्याग्रह।

नवरत्न जैन।

राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त करने के खिलाफ बडवाह में अंबेडकर प्रतिमा के सामने किया संकल्प सत्याग्रह।


बड़वाह—अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने को लेकर पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित होकर आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को बड़वाह में भी ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में सुबह दस बजे से अंबेडकर प्रतिमा के सामने संकल्प सत्याग्रह किया गया। कांग्रेस जनों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर करीब डेढ़ घंटे तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण कर रघुपति राघव राजा राम भजन के साथ केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी की तानाशाह सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना की।


ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीलेश रोकड़िया और शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता को षड्यंत्र पूर्वक समाप्ति का ये फैसला भाजपा सरकार की तानाशाही है, जनता की आवाज को उठाने और सरकार से उसके कारनामों पर सड़क और संसद में सवाल पूछने के कारण कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की आवाज को दबाया जाना लोकतंत्र पर सीधा हमला है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह भाटिया ने कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि देश में लोकतंत्र की रक्षा और जनता के परेशानियों के लिए सारे के सारे कांग्रेसी एक के बाद एक लगातार आंदोलन करें। युवा नेता त्रिलोक राठौड़ ने कहा कि आज देश में जो परिस्थितियां है कि सरकार द्वारा अब बाबा साहब के संविधान को नष्ट करने की कोशिश की जा रही है। पूर्व नपा अध्यक्ष बाबूलाल जैन, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष डोंगर खंडाला, पूर्व पार्षद शहजाद खान ने भी संबोधित किया।कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता रमिंदर सिंह भाटिया ने मोदी सरकार की तुलना अंग्रेजी हुकूमत करते हुवे पहले लड़े हम गोरों से अब लड़ेंगे चोरों से का नारा बुलंद किया। तानाशाही सरकार के राज में चोर को चोर कहना भी गुनाह हो गया है, ऐसा करने पर राहुल गांधी को सजा मिली है।
कार्यक्रम में राणा राजेंद्र सिंह, अशोक जैन, तिलोक चसन्द राठौड़,अखिलेश व्यास, सोहन शाह, कृष्णगोपाल दांगी, प्रदीप सेठिया, पूर्व नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल राय, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अहिल्या भालेराव, आशीष जैन, सेवादल शहर अध्यक्ष हिम्मत पटेल, श्रीमती पुष्पा शर्मा, रमेश पाटीदार, बाबूलाल महाजन, रवि जैन, जितेंद्र पाटीदार, पार्षद अनिल कानूनगो, बदरी पटेल, सुनील चौधरी, प्रदीप जैन, मोहन पटेल, पूर्व पार्षद राजू गौहर, सिद्धार्थ दस्सानी, जुजर अली, राहुल बम, सखावत अली, नकुल पटेल, रवि यादव, जाकिर खान, ऋषि व्यास, किसान संघ के नाजिम खान, युवा कांग्रेस महासचिव अजहर तंवर, अमन सांड, इरफान खान, गौरव शर्मा, कमलेश सेन, मनीष जैन, राजू व्यास, संजय जाट, राहुल दांगी, जगदीश खांडे आदि ने सरकार के विरोध में नारे बाजी करते हुवे रामधुन भजन गाकर महात्मा गांधी और डॉ. अंबेडकर के देश में लोकतंत्र को बचाने और सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना की।
कांग्रेस हुवे संगठनात्मक फेरबदल में ऊर्जावान और अनुभवी जोड़ी के हाथ में ब्लॉक और शहर कांग्रेस संगठन की कमान आने के बाद से शहर में पार्टी के एक के बाद एक आयोजन हुए है। इससे कांग्रेस जनों में भी उत्साह और जोश है।

एक एक कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की ताकत — निलेश रोकड़िया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निलेश रोकड़िया ने कहा कि पिछले कुछ सालों से लोकतंत्र के सभी स्तम्भों पर हमला हो रहा है। अडाणी जैसे कुछ पूंजीपतियों पर देश की संसद में सवाल उठाने पर उस दो साल से लम्बित केस को पुनर्जीवित करके सुनवाई में सबसे अधिकतम सजा दी गई। उनकी लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई लेकिन देश का एक एक कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की आवाज और ताकत है। महंगाई बेरोजगारी महिला उत्पीड़न पर कांग्रेस पार्टी अपनी आवाज मुखर करती रहेगी।हम चुप नही रहेंगे और डरेंगे नहीं।

देश के लोकतंत्र पर आंच नहीं आने देंगे — प्रवीण शर्मा
शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर सक्रिय सरकार समर्थक ट्रोल आर्मी पूरे देश में नकारात्मक माहौल पैदा कर रही है।देश ने देखा है कि राहुल गांधी का पहले से माइक बंदकर उन्हें संसद में बोलने नहीं दे रहे थे। अब साजिश पूर्वक मामला निकालकर सदस्यता समाप्त कर दी गई। देश इस समय जनता के मुद्दे उठाने, सरकार से सवाल पूछने और देश में फैली नफरत समाप्त करने की कोशिश करने वाले राहुल गांधी के साथ खड़ा है। कांग्रेस जन देश विरोधी ताकतों की ईंट से ईंट बजा देंगे, देश के लोकतंत्र पर किसी भी कीमत पर आंच नहीं आने देंगे।

लोकतंत्र खतरे में है देश में अब चोर को चोर कहना भी गुनाह हो गया है — रामिंदर सिंह
राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई इसलिए की जा रही है क्योंकि राहुल गांधी ने सड़क से लेकर किसान महिला सहित हर वर्ग के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ी है। पूर्व पार्षद रमिंदर भाटिया ने कहा कि हाल ही राहुल गांधी ने जो भारत जोड़ो यात्रा निकाली आज उस यात्रा के चर्चे पूरे देश में हैं। केवल राहुल गांधी ही ऐसे नेता हैं जो लोकतंत्र की बात करते हैं।उनकी आवाज को दबाने के लिए केंद्र सरकार ने यह पूरा षड्यंत्र रचा है।वर्तमान में हम प्रजातंत्र में जी रहे हैं ना की किसी राजतंत्र में। देश में सबको अपनी बात बोलने का अधिकार है लेकिन यह अधिकार पर भी पाबंदी लगाई जा रही है।अब कांग्रेस मोदी की तानाशाही के खिलाफ आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ रही है।

About Live-Editor

Check Also

सफाई अपनाओ -बीमारी भगाओ अभियान एवं मंडी में आने वाले कावड़ यात्रियों की सुविधा हेतु नपा द्वारा चलाया गया सफाई अभियान

  नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश जी गुप्ता,मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कुलदीप जी किंशुक, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *