Breaking News

ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप गुप्ता की निकली शवयात्रा,कांग्रेस भाजपा सहित धार्मिक संगठनों ने दी श्रधांजलि,एक माह से अधिक समय से अस्वस्थ थे गुप्ता

 

विवेक विद्यार्थी की रिपोर्ट

सनावद। सनावद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप गुप्ता का कोरोना के समय आई शारीरिक परेशानी के बाद रविवार रात को निधन हो गया। जिनकी शव यात्रा निजी निवास से निकाली गई। श्री गुप्ता पूर्व में वार्ड 9 से पार्षद रहने के अलावा नागरिक बैंक के संचालक रह चुके हैं। वहीं वर्तमान में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष होने के साथ वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद प्रतिनिधि के तौर पर कार्य कर रहे थे। वही गुप्ता की मिलनसार छवि के कारण हर कोई उनसे सीधे संपर्क में था। गुप्ता के निधन की खबर जैसे ही नगर में फैली हर कोई शोक व्यक्त करता हुआ नजर आया।

बता दें कि गुप्ता कोरोना काल के समय इससे पॉजिटिव आने के बाद से एक महीने तक इंदौर में उपचार करवा रहे थे। वही स्वस्थ होकर वापस आये थे। वह नगर पालिका चुनाव में अपनी पत्नी ज्योति गुप्ता को विजय बनाने के साथ ही मुख्य सचेतक के रूप में मनोनीत करवाया था। इसी समय अवधि में श्री गुप्ता को एक बार फिर वही समस्या उत्पन्न हुई। जिसके बाद उन्हें ढेड़ माह पहले से इंदौर के बॉम्बे हास्पिटल में उपचार थे। जहां रविवार रात को उन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं उनकी हाल-चाल और स्थिति पर नजर रखने के लिए स्थानीय परिचित गुप्ता परिवार में लगातार संपर्क बना कर उनकी स्थिति की जानकारी ले रहे थे। लेकिन वापस शरीर के रिकवर नहीं होने के कारण गुप्ता ने अंतिम सांस ली। वहीं इंदौर में निधन के बाद कसरावद विधायक सचिन यादव पूरे समय उनके साथ मौजूद रहे। वहां से शव को सनावद रवाना करवाने के बाद में शवयात्रा निकाली गई। जिसमें ट्रैक्टर ट्राली पर गुप्ता के शव को रख पार्टी का ध्वज ओढ़ाया गया। इस दौरान कांग्रेस पार्षद दल नगर पालिका कर्मचारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहित अन्य धार्मिक संगठनो द्वारा श्री गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गुप्ता का दाह संस्कार मोरटक्का स्थित नर्मदा किनारे घाट पर हुआ। जहां भुवनेश सेंगर सुधीर सराफ मनोज रघुवंशी इंदर बिरला दिनेश शर्मा अनिल राय रामचरण कुशवाह अशोक जैन प्रसून दस्सनी रमिंदर भाटिया आशीष चौधरी रामकिशन गुप्ता गौतम विद्यार्थी विनोद गौर सहित अन्य नागरिको ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए गुप्ता के साथ बिताए पल सुनाकर याद किया।

About Live-Editor

Check Also

अमर शहीद राजेंद्र यादव के स्मारक पर अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित किए – कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या मशाल रैली निकालकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए

  खरगोन से आशीष गुप्ता की रिपोर्ट खरगोन। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 25वें कारगिल विजय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *