Breaking News

132के वी दो टावर धराशाई, एक टावर का ऊपरी हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त

132के वी दो टावर धराशाई, एक टावर का ऊपरी हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त

बैतूल, इटारसी, पिपरिया और हरदा से आई टीम इमरजेंसी टावर खड़ा करने में जुटी।

आजाद हिन्दुस्तान लाइव
जिला ब्यूरो चीफ
देवीनाथ लोखंडे।

बैतूल सारनी रविवार शाम को ओले गिरने के साथ जोरदार बारिश ने ग्रामीण अंचलों में भारी तबाही मचाई। ग्राम घोघरी में 132 केवी के टावर गिरे और विक्रमपुर में 11केवी की लाइन क्षतिग्रस्त हुई। मौका स्थल पर तबाही का मंजर देखते ही बनता हैं। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमीशन कंपनी की 132 केवी के दो टावर जमीदोंज हो गए। वही एक टावर का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। इसके अलावा पूरे क्षेत्र में महुआं के करीब 2 दर्जन से अधिक पेड़ धराशाई हो गए। पूरे क्षेत्र में रविवार शाम को अफरा-तफरी का माहौल रहा। ट्रांसमिशन कंपनी की टीम मौका स्थल पर पहुंचकर टावर बदलने का काम कर रही हैं। टावर के आसपास गिरे पेड़ों को कटर मशीन की सहायता से काटकर अलग करने का कार्य किया जा रहा है। ‌ संभावना व्यक्त की जा रही है। आज इमरजेंसी टावर का कार्य पूर्ण हो जाएगा।

इटारसी से सहायक अभियंता आशुतोष राय ने बताया कि घोघरी गांव के आसपास तीन टावरों को भारी नुकसान हुआ हैं। जिसे बदलने के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। अभी इमरजेंसी फोल्डिंग टावर खड़ा कर 132 केवी की लाइन को चालू किया जाएगा। यह कार्य 2 दिन में पूरा होगा। लाइन चालू होने के बाद स्थाई रूप से दूसरे टावर खड़े किए जाएंगे। इस लाइन की सप्लाई घोड़ाडोंगरी उपकेंद्र को जाती हैं। यहां से रेलवे को सप्लाई की जाती हैं। इमरजेंसी टावर खड़े करने के लिए बैतूल, इटारसी, पिपरिया, हरदा सहित अन्य स्थानों की ट्रांसमिशन की टीम तेजी से कार्य कर रही हैं। जल्द ही तीनों टावर को खड़ा कर लिया जाएगा

घोघरी विक्रमपुर के लोगों ने बताया कि रविवार शाम को जबरदस्त तूफानी आया जिसके चलते कई मकानों के कवेलू और सीटें उड़ गई। इसी बीच टावर गिरने की खबर गांव में फैलते ही लोगों में दहशत का माहौल छा गया था। 11 केवी की लाइन के पोल और घरेलू लाइन के खंभे धराशाई होने से गांव की लाइन रविवार शाम से बंद हो गई। जिसे सुधारने के लिए सारनी वितरण की टीम लगी हैं।

About Live-Editor

Check Also

Azad hindustan e paper 16 may 23

आज़ाद हिंदुस्तान ई पेपर 16 मई 2023।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *