Breaking News

मुख्यमंत्री निवास पर हुआ नगरीय महिला जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन ,सीएम ने दी महिलाओ को रक्षा बंधन पर्व की बधाई ,नगर पालिका अध्यक्ष भी हुई पार्षदों के साथ शामिल

 

सनावद से विवेक विद्यार्थी की रिपोर्ट

सनावद। देवी अहिल्या होलकर नगरीय महिला जन प्रतिनिधि सम्मेलन एवं रक्षा बंधन कार्यक्रम भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री को रक्षाबंधन के पूर्व महिला जन प्रतिनिधियो ने राखी बांधकर पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान नगर से भी नपा अध्यक्ष एवं पार्षद ने आयोजन में शिरकत कर मुख्यमंत्री को पर्व की बधाई दी। नपा अध्यक्ष सुनीता इंदर बिरला ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा भोपाल में उनके निवास पर महिला जनप्रतिनिधियों के साथ रक्षाबंधन के पर्व को मनाया गया।

इस दौरान सीएम ने प्रदेश से आई हुई नगर पालिका नगर निगम एवं वार्ड की पार्षद महिला जनप्रतिनिधियों से राखी बंधवाई। नगर से भी नगर के पार्षदों के साथ शामिल होकर आयोजन में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी। पार्षद गंगा भारती शर्मा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिला जनप्रतिनिधियों को लेकर किए गए सकारात्मक कार्य और रक्षाबंधन के पर्व के ध्यान में रखकर इस तरह का आयोजन करने से महिला जनप्रतिनिधियों में नई ऊर्जा का संचार करेगा। पार्षद ममता सुदीप वर्मा नोडल अधिकारी छाया वाघ भी आयोजन में शामिल हुई। जनप्रतिनिधि ने बताया कि मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के बड़ी संख्या में महिलाओं ने शामिल होकर सीएम को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी।

About Live-Editor

Check Also

भाजपा नगर मंडल द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

आज बड़वाह शासकीय महाविद्यालय बड़वाह मे भाजपा नगर मंडल द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *