Breaking News

सांसद श्री पाटिल ने बड़वाह जनपद स्थित सांसद सेवा केंद्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया संबोधित

 

भारतीय जनता पार्टी, पार्टी नहीं बल्कि एक परिवार है इसका इतिहास स्वर्णिम है। युवा ही समाज, राज्य, एवं देश के निर्माता हैं। भाजपा की नीव युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हैं। उक्त उद्गार खंडवा के लोकप्रिय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने बड़वाह जनपथ स्थित सांसद सेवा केंद्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहे । श्री पाटिल यहां हाल ही में नियुक्त हुए युवा मोर्चा मंडल के पदाधिकारियों के स्वागत समारोह में शिरकत करने पधारे थे। उनके साथ क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता सांसद समन्वयक जितेंद्र सुराणा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत सांसद श्री पाटिल ने युवाओं पदाधिकारियों पर पुष्प वर्षा करके की ।
उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के सुझाव दिए। श्री पाटिल युवाओं को यह भी बताया कि भारतीय जनता पार्टी में स्वयं उन्होंने भी युवा मोर्चा के दायित्व से ही राजनीति में पदार्पण किया था और कुछ ही वर्षों में जनपद सदस्य का चुनाव जीत जनप्रतिनिधि बने थे।
अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित सांसद श्री पाटिल ने प्रत्यक्ष नवनियुक्त युवा पदाधिकारी का स्वागत किया इस दौरान सभी युवाओ ने श्री पाटिल व अन्य प्रतिनिधियों के साथ सेल्फी का आनंद भी लेते रहे।

इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष श्री राजेश जायसवाल सांसद प्रतिनिधि गन श्री अशोक तिवारी श्रीमती धनलक्ष्मी शर्मा श्री दीपक खंडेलवाल श्री यशवंत जाधव भगवान सिंह सोलंकी ऐश्वर्या उमडेकर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री लक्ष्मण काग किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश गुर्जर भाजपा के वरिष्ठ श्री लादूराम जी साहू अनौकचंद मंडलोई डॉक्टर एनएस सोलंकी जनपद उपाध्यक्ष विरेंद्र माले ललित जाट दिनेश साद सांसद सेवा केंद्र प्रभारी बृजेश यादव कैलाश यादव रसीद जोया सांसद ने सचिव श्री तरुण चन्द्रे आदि उपस्थित थे।

About Live-Editor

Check Also

अमर शहीद राजेंद्र यादव के स्मारक पर अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित किए – कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या मशाल रैली निकालकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए

  खरगोन से आशीष गुप्ता की रिपोर्ट खरगोन। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 25वें कारगिल विजय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *