Breaking News

श्री अशोक जैन बागोद को कांग्रेस अल्पसंख्यक आयोग के प्रदेश चुनाव प्रचार समिति का सदस्य मनोनीत

श्री अशोक जैन बागोद को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग प्रकोष्ट के प्रदेश चुनाव प्रचारअभियान समिति का सदस्य मनोनीत।

मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस संगठन के सभी प्रकोष्ठ के नेताओं की जिम्मेदारियां सुनिश्चित की गई हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के दिशा निर्देश पर कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद के एवं प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरेशी ने खंडवा लोकसभा के सह प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव अशोक जैन बागौद वालों को अल्पसंख्यक विभाग प्रकोष्ठ की ओर से चुनाव प्रचार अभियान की प्रदेश कमेटी में सदस्य नियुक्त किया है।


उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विधानसभा के उप चुनाव में सभी सीटों पर अपने वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस के पक्ष में कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों को जनता में प्रचारित करने की महती जिम्मेदारी दी है।
शनिवार को मान्धाता विधानसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव एवं पूर्व विधायक राजनारायण सिंह जी, मान्धाता विधानसभा के समन्वयक बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के विधायक सचिन बिरला जी उपस्थिति में कांग्रेस प्रत्याशी उत्तमपाल सिंह ने अपने चुनाव अभियान का श्री गणेश किया। विधानसभा के किल्लोद ब्लाक में कार्यकर्ताओं की इस पहली बैठक में उपस्थित कांग्रेस नेता अशोक जैन ने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र की खरीद फ़रोख़्त करने वाले सत्ता लोभीयों के षड्यंत्र से मध्यप्रदेश को बचाने वाले इस चुनाव में जनता कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयश्री का आशीर्वाद देगी और प्रदेश में पुनः कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण यादव के इस दौरा कार्यक्रम में खरगौन जिले से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण शर्मा, नरेंद्र पटेल, एवं आशाराम ठाकुर भी सम्मिलित हुए।

About live1234

Check Also

ओकार पर्वत पर निवासरत फौजी बाबा का हुआ मर्डर

मांधाता थाना क्षेत्र के ओकार पर्वत पर निवासरत फौजी बाबा का हुआ मर्डर मौके पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *