Breaking News

बडवाह में जगह जगह हुवा प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत।

नवरत्न मल जैन।
*बडवाह में जगह जगह हुवा प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत।

बडवाह में आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए बुरहानपुर जा रही प्रियंका गांधी का बडवाह में काटकूट फाटा पर नगर कांग्रेस, जय स्तंभ पर भारत जोड़ो समन्वयक समिति प्रमुख श्री नीलेश रोकड़िया ,शोभाग पटेल,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष डोंगर सिंह खंडाला आदि कार्यकर्ताओ एवम हकीम पेट्रोल पंप के सामने कांग्रेस के उदीयमान नेता श्री तिलोक राठौड़,वरिष्ठ नेता श्री रमिंदर सिंह भाटिया एवम पूर्व नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल राय सहित अरुण यादव मित्र मंडल के तत्वावधान में भव्य स्वागत किया गया।

इसके पूर्व बलवाड़ा में पूर्व मंत्री सुश्री विजय लक्ष्मी साधो ने भी प्रियंका जी का स्वागत किया के माहेश्वरी साड़ी भेंट की।

बतादे कि प्रियंका गांधी 4 दिनों के लिए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए निमाड़ क्षेत्र में आई है।
*दिनांक 25 एवम 26 नंवम्बर को भारत जोड़ो यात्रा बडवाह में ।
भारत जोड़ो यात्रा बडवाह विधानसभा क्षेत्र में 25 नवम्बर को प्रवेश करेगी। सुबह 10 बजे यात्रा भानभरड पहुंचेगी वहां पर भोजन के बाद श्री राहुल गांधी एवम प्रियंका गांधी की यह यात्रा शाम को सनावद आएगी जहा ट्रेंगल सर्किल पर श्री राहुल गांधी सभा को सम्बोधित करेंगे।उसके बाद वे रात्रि विश्राम के लिए मोरटक्का में विश्राम स्थल पहुंचेंगे ।इसी बीच श्री राहुल गांधी एवम प्रियंका गांधी ओंकारेश्वर दर्शन एवम नर्मदा आरती में शामिल होंगे।
26 नवम्बर को मोरटक्का पूल पर नर्मदा पूजन कर यात्रा बडवाह शहर में प्रवेश करेगी। जहा श्री राहुल गांधी,प्रियंका गांधी तथा भारत यात्रियों का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत होगा।
निर्मल विद्यापीठ में चाय लेने के बाद यह यात्रा महेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मनिहार में प्रवेश करेगी। भोजन के बाद यात्रा बलवाड़ा होकर शाम को महू पहुंचेगी।

चीफ एडिटर नवरत्न जैन की रिपोर्ट

About Live-Editor

Check Also

ओकार पर्वत पर निवासरत फौजी बाबा का हुआ मर्डर

मांधाता थाना क्षेत्र के ओकार पर्वत पर निवासरत फौजी बाबा का हुआ मर्डर मौके पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *